चैंपियंस ऑफ चेंज में सीएम शिवराज समेत प्रदेश की 26 हस्तियों का सम्मान

भोपाल
चैंपियंस ऑफ चेंज मध्यप्रदेश की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश की 26 हस्तियों का सम्मान होना है।  चैंपियंस आॅफ चेंज मध्यप्रदेश इकाई के महामंत्री व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि चैंपियंस आॅफ चेंज मध्यप्रदेश पुरस्कार मूल रूप से चैंपियंस आॅफ चेंज राष्ट्रीय पुरस्कार आयोजन का एक राज्य संस्करण है जो कि साहस, सामुदायिक सेवा और समावेशी सामाजिक विकास के मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में व्यक्तिगत और संगठनों द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर दिया जाता है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को इस कार्यक्रम में विजेताओं को स्वर्ण पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान करेंगे। पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष व प्रमुख सलाहकार के रूप में पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति के.जी बालकृष्णन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम में सीएम चौहान के अलावा जिनका सम्मान होना है, उनमें डॉ अजीज कुरैशी, तीजन बाई, विक्रम वर्मा, सैयद जाफर इस्लाम, मालिनी गौड़, बनवारी लाल चौकसे, डॉ भागीरथ प्रसाद, सुधीर भाई गोयल, कल्पिनी कोमकाली, गिरीश अग्रवाल, पियूष मिश्रा, मनन दीक्षित, दिव्यंका त्रिपाठी, दिलीप सूर्यवंशी, अभिजीत सुखडेन, आर्या चावड़ा, रोहित सिंह तोमर, मेघा परमार के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *