कोरोना: बूस्टर डोज लगना शुरू

भोपाल
देशभर में रामनवमी से कोरोना संक्रमण के खिलाफ तीसरे यानि बूस्टर डोज देने की शुरुआत हो चुकी है। बूस्टर डोज निजी अस्पतालों में लगाया जा रहा है। 18 साल उम्र से अधिक के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने दूसरा डोज 9 महीने पहले लगवाया था, वे निजी अस्पताल जाकर बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।

बूस्टर डोज नि:शुल्क नहीं लगाया जा रहा है। इसके लिए पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि सरकार से बातचीत के बाद कंपनियों ने बूस्टर डोज की कीमत 225 रुपए कर दी है। इससे पहले कोविशील्ड और कोवैक्सीन की कीमत क्रमश: 600 और 1200 रुपए थे। दूसरी ओर सरकार ने निजी अस्पतालों का सर्विस चार्ज भी तय कर दिया है। अस्पताल 150 रुपए से अधिक सर्विस चार्ज वसूल नहीं कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *