अयोध्या पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

अयोध्या
अयोध्या के खपराडीह में सिपाही से लूट करने वाले तीन लुटेरों से कटरा के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने घायल हो गया जबकि दो अभियुक्त फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। हैदरगंज थाना क्षेत्र के खपराडीह के पास सिपाही भास्कर बाबा से सरकारी रायफल सहित बाइक और अन्य सामान लूटने वाले तीन अभियुक्तों से तकमीन गंज पुल से पछियाना रोड पर रविवार की भोर में कटरा ग्राम स्थित ट्यूबवेल के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त आकाश दुबे पुत्र राकेश दूबे निवासी सिला का पुरवा घायल हो गया। तो वहीं दो अन्य अभियुक्त फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान सिपाही कृष्ण कुमार यादव  बाएं हाथ पर गोली लगने से घायल हुआ है। पकड़े गए अभियुक्त पर सुल्तानपुर जनपद सहित अयोध्या जनपद में भी मुकदमे दर्ज हैं। घायल सिपाही और घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस लगी है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 1 मोटरसाइकिल, 1 तमंचा 32 बोर व 5 जिन्दा कारतूस/खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *