नाथ के निर्देश पर कांग्रेस नेता भी रामभक्ति में जुटे
भोपाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस हर जिले में रामनवमी पर आयोजन कर रही है। भोपाल में भी आज दोपहर में टीटी नगर में राम कथा होगी और शाम को जिला कांग्रेस कमेटी सुंदरकांड करवाने जा रही है। नाथ ने प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी निर्देश में कहा था कि रामनवमी पर जिला कांग्रेस कमेटी अपने-अपने जिलों में राम कथा, रामलीला और भगवान राम का पूजन-अर्चना करेगी।
