सीएम हाउस में कन्याभोज: सीएम निवास में राम जन्मोत्सव शिवराज ने गाए भजन
भोपाल
रामनवमी पर रविवार को दोपहर 12 बजे सीएम निवास में राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने धर्मपत्नी साधना सिंह और परिजनों के साथ पूजन के साथ भजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संगीत की धुनों के बीच सीएम चौहान ने इस मौके पर भजन गाए। जन्मोत्सव के बाद उन्होंने कहा कि देश भगवान राम का जन्मोत्सव मना रहा है। यह जन्मोत्सव अयोध्या से लेकर चित्रकूट, ओरछा सभी स्थानों पर हो रहा है।
जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल।
चर अरु अचर हर्षजुत राम जनम सुखमूल॥#रामनवमी के पावन पर्व पर निवास में श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना कर एवं भजन गाकर प्रभु के श्रीचरणों की वंदना की और प्रदेश एवं देश के कल्याण तथा उन्नति के लिए प्रार्थना की।
जय सियाराम! pic.twitter.com/BEWU7Li10i— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 10, 2022
प्रदेश में भी जनता जनार्दन हर्षोल्लास के साथ रामनवमी पर्व मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही जनता के हितों का दमन करने वालों को कुचलने का काम चल रहा है। जो गरीबों का पैसा खा रहे हैं, उन्हें जेल भेजने का काम भी सरकार कर रही है। सीएम चौहान ने प्रदेश वासियों को रामनवमी पर्व पर विकसित और समृद्ध बनने की शुभकामनाएं दी हैं।
