बस्तर में गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

जगदलपुर
बस्तर संभाग सहित जिलेभर में गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, आज सुबह से ही सूरज निकलने के साथ ही तपिश बनी हुई है। बस्तर में गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पंहुच गया है, इसी के साथ चल रही गर्म हवा लोगों की मुश्किल बढ़ा रही है। बस्तर के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखा जा रहा है, पहले गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पंहुचने पर यहां बारिश हो जाती थी, लेकिन अब ऐसा नही होने पर इस वर्ष गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से आगे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बस्तर संभाग के दक्षिण बस्तर के सुकमा कोंटा में जहां सबसे अधिक गर्मी पड़ती है, वहां पर दिन चढ?े के साथ तेज गर्मी, गर्म हवा के चलते लोग जरुरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे। गर्मी के चलते पंखें गर्म हवा फेंक रहे हैं, वातावरण में उमस के कारण कूलर की हवा भी राहत नहीं दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को 38 डिग्री के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आने वाले दिनों में अधिक बढ?े की संभावना है। इधर लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से लोग पंखें और कुलर की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में गर्मी के सीजन में इसकी मांग बढ़ जाती है, दुकानों के बाहर छोटे बड़े सभी प्रकार के कुलर की खरीदारी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *