भोपाल
मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्रगीत "वन्दे-मातरम" एवं राष्ट्रगान "जन गण मन" का गायन 1 अप्रैल को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है।