मितानिन बहनों का होगा अपना स्वयं का सर्वसुविधायुक्त भवन – गुलाब
भरतपुर
सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षभरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने सुदूर वनांचल क्षेत्र भरतपुर में अपने चार दिवसीय जनसंपर्कअभियान के अंतिम दिनबुधवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में जहां बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों की सौगात दी वहीं जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनका समाधान भी किया।
इस दौरान वे जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकतार्ओं से भी रूबरू हुए।बुधवार को विधायक कमरो ने जनकपुर में मितानिन बहनों के लिए 10 लाख की लागत से बनने वाले सर्वसुविधायुक्त भवन कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। वहीं ग्रामपंचायत देवगढ़ स्थितशासकीय हाई स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरण कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाईकरने एवं अपनेमाता-पिता का सपना साकार करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्र की बेटियां अब साइकिल से सुगमतापूर्वक स्कूल आना-जाना कर सकेंगी और उनकी पढ़ाई में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा।
विधायक गुलाब कमरो ने जनकपुर सामुदायिक भवन में आयोजित दिव्यांग शिवर एवं समाधान तुंहर दुआर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर चल रहे समाधान तुंहर दुआर शिविर की सराहना की और कहा कि यथासंभव मौके पर ही प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है यह प्रशासन की अच्छी पहल है। विधायक ने शिविर में ग्रामीण जनों सेशासन की महत्वाकांक्षीयोजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में उन्होंने हितग्राहियों को सहायता राशि के चेकऔर पट्टा का भी वितरण किया।
शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में सतत विकास में शिक्षा की भूमिका विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में विधायक गुलाब कमरो मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला को संक्षेप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा एक सतत समाज बनाने केलिए आवश्यक ज्ञान कौशल, मूल्यों और कार्यों के विकास को प्रोत्साहित करती है।
