3 साल के एरियर के भुगतान को लेकर हमीदिया हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन

भोपाल
गांधी मेडिकल कॉलेज जीएमसी के 400 डॉक्टर्स अपने 3 साल के एरियर के भुगतान को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक डॉक्टर्स से विभाग की तरफ से कोई मिलने नहीं आया। इसके चलते अस्पताल में आज दोपहर 1 से 2 बजे तक ओपीडी बंद रही। डॉक्टर्स ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि एरियर का भुगतान जल्द नहीं किया तो रोज 1-1 घंटे तक काम बंद वाला अभियान चलाया जाएगा।

ज्ञात हो कि डॉक्टर्स पिछले दो दिन से हड़ताल पर हैं। पहले दिन हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। दूसरे दिन बुधवार को डीन आॅफिस के सामने बैठकर धरना-प्रदर्शन किया गया। डॉक्टर्स ने विभाग के रवैए पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विभाग खुद चाहता हैं कि अस्पताल में आने वाले मरीज परेशान हों। इसलिए हमारे हक का पैसा 3 साल का एरियर हमें नहीं दिया जा रहा है। जबकि बाकी मेडिकल कॉलेजों में एरियर का भुगतान किया जा चुका है। उधर मेडिकल टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय ने कहा कि इसके लिए मुख्य रूप से विभाग जिम्मेदार है। डीन डॉ. अरविंद राय ने कहा कि एरियर जल्द जारी किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *