दतिया और रायसेन जिले की पुलिस रेंज बदलने की तैयारी में पुलिस मुख्यालय

भोपाल
प्रस्ताव वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर बनाया जाएगा। प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे लेकर बड़े स्तर पर विचार हो सकता है। उसके बाद ही इस पर कुछ निर्णय होने की संभावना है।

सूत्रों की मानी जाए तो पुलिस मुख्यालय इन दोनों जिलों की दूरी और सीमा के अनुसार आईजी रेंज बदलने के प्रयास में हैं। दतिया जिला चंबल पुलिस रेंज में आता है। वहीं रायसेन जिला होशंगाबाद पुलिस रेंज में आता। जबकि दतिया जिला ग्वालियर संभाग में आता है, इसी तरह रायसेन जिला भोपाल संभाग में आता है। दोनों ही जिलों की जिले संभाग मुख्यालय से सटे हुए हैं।

इसलिए दतिया है चंबल रेंज में
बताया जाता है कि पहले दतिया जिला दस्यु प्रभावित था। इसलिए उसे चंबल रेंज में रखा गया था। इस रेंज में भिंड, मुरैना भी आते थे, बाद में श्योपुर जिला बना तो इसे भी इस आईजी रेंज में शामिल कर दिया गया। जबकि दतिया जिला ग्वालियर जिले से सटा हुआ है। इसलिए इसे जिले की  मॉनिटरिंग ग्वालियर आईजी बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

पहले भी बना था प्रस्ताव
रायसेन जिला नर्मदापुरम आईजी रेंज में आता है। जबकि यह जिला तीन तरफ से भोपाल जिले से घिरा हुआ है। इस जिले को भोपाल आईजी रेंज में शामिल करने का प्रस्ताव करीब दस वर्ष पहले भी बना था, तब भोपाल के आईजी विजय यादव हुआ करते थे, लेकिन किसी कारण से इस प्रस्ताव को हरी झंडी नहीं मिल सकी। नतीजे में अब फिर से रायसेन जिले को भोपाल आईजी रेंज में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *