युद्ध लड़ते हुए यूक्रेनियन कपल ने बॉर्डर पर की शादी, सबने मिलकर ऐसे मनाया जश्न

कीव। 11 दिन हो गए हैं, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। लगातार यूक्रेन के शहरों पर बमबारी हो रही। अपने घरों को छोड़कर लोगों को दूसरे देशों की ओर भागना पड़ रहा है। दर्दनाक वीडियोज और तस्वीरें लोगों का दिल तोड़े हुए हैं। पर कुछ तस्वीरों और वीडियोज ने दिल को सुकून भी दिया। बमबारी के बीच, अपने देश को बचाने के लिए बंदूक थामें सैनिकों के बीच से मोहब्बत भरी एक खबर आ रही है। बॉर्डर पर लड़ रहे एक यूक्रेनी कपल ने युद्ध के मैदान में शादी कर ली। अपने साथियों के साथ जश्न मनाते हुए उनके फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

इसका वीडियो भी वायरल हो रहे है। इसमें यूक्रेन सेना की वर्दी में लेसिया (दुल्हन) और वेलेरी (दूल्हा) दोनों शादी करते नजर आते हैं। लेसिया ने फूलों का एक गुलदस्ता पकड़ रखा है। उनके आसपास कई और सैनिक भी खड़े हैं। दोनों ने शैंपेन के गिलास लिए हुए हैं। एक सैनिक अपने हाथों में गिटार पकड़कर उनके लिए गीत गा रहा है। बता दें कि वो टेरोटॉरियल डिफेंस के सैनिक हैं और यूक्रेन को बचाने के लिए रूसी सैनिकों से युद्ध कर रहे हैं।

बीते दिनों एक खबर और वायरल हुई थी जिसमें ओडेसा के एक बम शेल्टर में यूक्रेनी सुरक्षाबल ने अपनी प्रेमिका से शादी रचाई थी। यह तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी। शादी के बाद कपल ने बम शेल्टर के अंदर अपनी शादी का जश्न मनाया, लोगों ने उन्हें बधाई दी और सोशल मीडिया पर लोग उन पर जमकर प्यार बरसाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *