अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिला आरक्षक-अफसरों के हाथों होगी ट्रैफिक की कमान

भोपाल
अतंरराष्टÑीय महिला दिवस पर प्रदेश पुलिस में पदस्थ महिला आरक्षक से लेकर अन्य पदों पर काबिज महिला अफसर यातायात की व्यवस्था संभालेगी। प्रदेश में पहली बार ऐसा होगा जब एक साथ प्रदेश के सभी बड़े शहरों में यातायात नियंत्रण की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। इस दिवस पर महिलाओं को यह कमान देकर सरकार यह संदेश देना चाहती है कि प्रदेश की बेटियां भी किसी से कम नहीं है वे पुलिसिंग के साथ ही ट्रैफिक  को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में इस दिन के लिए करीब एक महीने से तैयारी की जा रही है। पिछले एक महीने से महिला पुलिसकर्मियों का यातायात नियंत्रण में सहयोग लिया जा रहा है। इससे उन्हें यातायात कैसे नियंत्रित किया जाता है, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कैसे और कौन-कौन सी कार्यवाही की जाती है। इसकी वे ट्रैनिंग पिछले एक महीने से सड़कों पर तैनात होकर ले रही है। इसके बाद शासन ने यह निर्णय लिया कि इन सभी महिला आरक्षक और महिला पुलिस अफसरों को अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए सड़कों पर उतारा जाए। पुलिस मुख्यालय ने भी इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं। आज शाम को सभी महिला आरक्षकों और महिला पुलिस अफसरों को बता दिया जाएगा कि उन्हें किस स्थान पर तैनात रहकर यातायात नियंत्रण करना है।

इनका कहना
महिला दिवस पर यह पूरे प्रदेश में महिला आरक्षक और अन्य पदों पर पदस्थ महिला अफसर ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगी। वे ट्रैफिक नियंत्रण में लगे जवानों का सहयोग करेगी। यह एक नई शुरूआत प्रदेश में की जा रही है। कल यह संदेश महिलाएं सड़क पर आकर देंगी कि हमारी बेटी, हमारी बहू हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ खड़ी है, यह आत्म गौरव का दिन होगा।
नरोत्तम मिश्रा, गृह मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *