महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए संघ प्रमुख

भोपाल। चार दिन के प्रवास पर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत उज्जैन के संघ कार्यालय में गुरु तेगबहादुर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह प्रतिमा संघ कार्यालय में स्थापित की गई है। इसके साथ ही संघ के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती के प्रांतीय कार्यालय और प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण भी कल संघ प्रमुख करने वाले हैं। संघ प्रमुख ने प्रांत अध्यक्षों और प्रांत प्रचारकों को अगले तीन साल के कार्यक्रमों को लेकर सोमवार को भी चर्चा के बाद जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

उज्जैन में इस्कॉन मंदिर में रुके संघ प्रमुख आज भी दिन भर संघ से जुड़े संगठनों के साथ बैठकें करने वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि संघ प्रमुख भागवत ने आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के बाद महाकाल मंदिर में समिति की ओर से संघ प्रमुख का सम्मान किया गया। इस्कॉन मंदिर में उनके स्वागत में फूल बिछाए गए और इस्कॉन वृंद मृदंग की थाप पर कीर्तन हुआ। इसके बाद भागवत ने संघ की बैठकों की शुरुआत की है। मालवा प्रांत में काम कर रहे कार्यकर्ता तथा सहयोगी संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेकर अगले तीन साल के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने वाले हैं। इस दौरान समाज परिवर्तन, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता तथा एकात्मता के प्रयासों को लेकर चर्चा की जाना है। भागवत कल संघ कार्यालय जाएंगे और वहां गुरु तेगबहादुर के 400वें जयंती वर्ष पर संघ कार्यालय में स्थापित उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मंगलवार को ही संघ प्रमुख द्वारा विद्याभारती कार्यालय को लोकार्पण संघ पदाधिकारियों और विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष की मौजूदगी में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *