लिफ्ट में फंसने से इंजीनियर की मौत

भोपाल
हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित भारत टॉकीज के पास लिफ्ट सुधारने पहुंचे इंजीनियर की लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई। लिफ्ट में फंसने के बाद उसे वहां मौजूद लोग लिफ्ट से निकालकर हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक अशोका गार्डन में रहने वाले 40 वर्षीय शिशुपाल सिंह तोमर निजी कंपनी में लिफ्ट इंस्टॉलेशन मेंटेनेंस का काम देखता था। भारत टॉकीज स्थित भारत क्रोकरी नामक दुकान की 4 मंजिला बिल्डिंग में लिफ्ट का इंस्टॉलेशन शिशुपाल सिंह ने किया था। लिफ्ट में तकनीकी समस्या आने के कारण बिल्डिंग के मालिक ने शिशुपाल सिंह को लिफ्ट सुधारने के लिए मंगलवार शाम वहां पहुंचे थे। वह लिफ्ट में काम कर रहे थे, तभी वह लिफ्ट में फंस कर घायल हो गए। वहां मौजूद अन्य लोग शिशुपाल को लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे वहां देर रात डॉक्टर ने शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *