यूपी में सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जाने ताजा कीमतें

लखनऊ। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कंपनियों की ओर से समय-समय पर बदलाव किया जाता है। एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत साल की शुरुआत में बदली गई थी। एक साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 102.50 रुपए घटा दी गई थी। जिसके बाद से अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत उत्तर प्रदेश में सबसे कम है। उत्तर प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 897.50 रुपए में मिल रहा है वहीं बिहार में सबसे महंगा एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर 979.50 रुपए में मिल रहा है।

LPG Price गैस कंपनियां घरेलू व कमर्शियल दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराती हैं। इसलिए लंबे समय से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया वहीं जनवरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दरों में कटौती की गई है।

कंपनियों की ओर से घरेलू महिलाओं को सुविधा देने के लिए कम्पोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कम्पोजिट गैस सिलेंडर 10 किलो का होता है, जिससे महिलाएं आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर उठाकर रख सकती हैं। वही परंपरागत तरीके से लोहे के एलपीजी घरेलू सिलेंडर का वजन अधिक होता है जिससे महिलाओं को उसे उठाने रखने में समस्या का सामना करना पड़ता है।

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल व डीजल की दरों में कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल व डीजल 12-12 रुपए सस्ते हुए थे। इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि एलपीजी गैस सिलेंडर की दरों में भी कटौती की जाएगी। लेकिन घरेलू सिलेंडर की दरों में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। फिलहाल, अभी कोई संभावनाएं भी नहीं है कि एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर में भारी कमी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *