वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा शहीद अमर जवानों को श्रद्धांजलि
रायपुर। श्रीनगर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले मे शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानो को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी। बापू की कुटिया, अमलीड़ीह गार्डन में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के द्वारा 5 मिनट मौन धारण कर उन शहीद अमर जवानों को श्रद्धांजली अर्पित की गई एवं अमलीड़ीह के आसपास के चैक चैराहों में दीप प्रज्वलित किए गए।
वीर जवानों को दी जाने वाली इस श्रद्धांजली में पार्षद प्रतिनिधि श्री नानू ठाकुर, वरिष्ठ कल्याण समिति के संरक्षक श्री आर.एस. रायसागर, श्री एन.आर. नायडू, सचिव श्री यू.पी.एस. जादौन, अध्यक्ष श्री शरद गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री जी.पी. श्रीवास्तव, श्री कृष्ण कुमार वर्मा, श्री आकाश कुशवाह, श्री संजय भौमिक, श्री के.वी. अग्रवाल व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
