आने वाले दिनों में कोरोना के कई वेरिएंट सामने आ सकते-सौम्य स्वामिनाथन

नई दिल्ली

कोरोना की तीसरी लहर कमजोर हो गई है लेकिन WHO ने कोविड वायरस के वेरिएंट्स को लेकर चेतावनी दी है। WHO के चीफ साइंटिस्ट सौम्य स्वामिनाथन ने  कहा कि अभी महामारी खत्म नहीं हुई है। कई सारे अलग-अलग म्यूटेशन देखे गए हैं इसलिए कोरोना के कई वेरिएंट आने वाले दिनों में सामने आ सकते हैं। इसलिए हमें सावधान रहा चाहिए और यह कतई नहीं समझना चाहिए कि हम महामारी के आखिरी दिनों में हैं।

अब भी कोरोना की सारी जानकारी नहींः WHO

स्वामिनाथन से पहले WHO कोविड 19 टेक्निकल हेड मारिया वैन ने भी चेतावनी दी थी कि ओमिक्रोन कोरोना का कोई आखिरी वेरिएंट नहीं हैं। उन्होंने कहा था, 'हम इस वायरस के बारे में बहुत कुछ जान गए हैं लेकिन सबकुछ जान गए हैं, ऐसा कहना बेमानी होगा। हम वायरस को लगातार ट्रैक कर रहा हैं लेकिन इसका म्यूटेशन कई तरह से हो रहा है। अभी ओमिक्रोन लैटेस्ट वेरिएंट है। हालांकि यह आखिरी वेरिएंट नहीं होगा। अभी कई अन्य वेरिएंट भी आ सकते हैं।'
देश से

उन्होंने कहा, 'हमें इतना प्रयास करना जरूरी है कि वैक्सिनेशन की प्रक्रिया तेज हो। ओमिक्रोन के ही आधार पर WHO कोरोना के अन्य वेरिएंट्स पर नजर बनाए हुए है। कोरोना का BA.2 रूप BA.1 से ज्यादा तेजी से फैलता है।'

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना से राहत

दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में काफी कमी आ गई है। पहली बार कोरोना के एक हजार से कम मरीज मिले थे। इससे पहले 30 दिसंबर 2021 कोसबसे कम नए केस सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में केवल 977 नए केस मिले वहीं पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.73 हो गई है। अभी राजधानी में चार हजार से ज्यादा सक्रिय कोरोना के मामले हैं। कोरोना से मौत के मामले अब भी सामने आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी पिछले 24 घंट में 24 मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि नए संक्रमित मरीजों में से अधिकतर घर पर ही ठीक हो रहे हैं और अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *