13 फरवरी को नया विक्षोभ आ रहा, सर्दी से राहत
ग्वालियर
जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं से रात में कड़ाके की ठंड बरकरार रही। शनिवार को न्यूनतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 3.2 डिसे कम रहा है। इससे रात में ठंड की चुभन महसूस हाेती रही है। जबकि सुबह साढ़े आठ बजे तक कंपकपी का अहसास हाेता रहा है। सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप होने पर लाेगाें काे सर्दी से हल्की राहत मिली, लेकिन उत्तर हवा ठंडक बढ़ा रही थी। मौसम विभाग ने दोपहर में तेज धूप निकलने पर तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ाेत्तरी के आसार जताए जा रहे हैं। इससे दोपहर में ठंड से राहत रहने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में रात के तापमान में गिरावट के आसार बने हुए हैं।
जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद हवा का रुख बदल गया है। 4 से 6 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चल रही है। यह हवा अपने साथ जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है। पिछले तीन दिन से शहर का मौसम बदला हुआ है। दिन में ठंड बढ़ गई थी, लेकिन आसमान साफ होने के बाद रात में ठंड बढ़ने लगी है। बर्फीली हवा से सुबह 10 बजे तक ठंड का सामना करना पड़ा। दोपहर में सूरज की तल्खी बढ़ने के बाद सर्दी से राहत का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 13 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे हवा का रुख बदलेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि बारिश के आसार कम है। बादल छाने की संभावना है।
