मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में रोपे पौधे

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में करंज और केसिया के पौधे लगाए। सामाजिक कार्यों, पर्यावरण संरक्षण एवं बेटियों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत युवा प्रतिनिधि सुश्री आशी चौहान और नरेन्द्र बग्गन ने भी पौधा-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान को तुलसी का पौधा भेंट किया गया। उन्होंने बताया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करते हुए जन-जागरूकता के प्रयास भी कर रहे हैं।

पौधों का महत्व
करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। केसिया का पर्यावरण तथा सुन्दर फूलों के कारण महत्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *