कोचिंग क्लासेस हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत ही खुलेंगे – कलेक्टर

मुरैना
कलेक्टर बी.कार्तिकेयन ने जिले के समस्त एसडीएम को निर्देश दिये है कि कोचिंग क्लासेस हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत ही खुलेंगे। जो कोचिंग क्लासेस नियमों का पालन नहीं करतें है, उन कोचिंग क्लासेसों को सील करें। यह निर्देश उन्होंने गत दिवस समस्त एसडीएम को दिये। कलेक्टर बी.कार्तिकेयन ने कहा कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से बढ़ रही है, इसलिये हर व्यक्ति को दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी नियमों पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि जिले में कोचिंग क्लासेस पूरी क्षमताओं के साथ संचालित हो रहें है। कोचिंग क्लासेस संचालक कोविड नियमां का पालन करें, एक भी छात्र पॉजिटिव कोचिंग सेन्टर पर उपस्थित न हों। कलेक्टर ने कहा कि जिन छात्रों के परिजन कोविड पॉजिटिव है, वे छात्र भी घर से बाहर न निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *