मंत्री सारंग ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

युवाओं को स्वामी जी के मार्ग पर चलने का दिया संदेश
भोपाल
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अशोका गार्डन स्थित स्वामी विवेकानंद थीम पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्होंने कहा कि युवाओं को विवेकानंद के जीवन से सीख लेकर उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिये। सारंग ने कहा कि इसी उद्देश्य से विवेकानंद थीम पार्क की स्थापना की गई। यहाँ स्थापित वीथिका के माध्यम से युवाओं को उनके विचारों से अवगत कराया जा रहा है।

श्री सारंग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान का परचम लहराया और हिन्दुस्तान का मान और सम्मान बढ़ाया। उन्होंने युवाओं को उनकी जयंती पर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि एकता और अखण्डता के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करेंगे और हिन्दुस्तान को फिर से विश्व गुरु बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *