कलेजे से चिपकाए वमिका को जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर लेकर पहुंचे विराट-अनुष्का

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका में पहुंच गई हैं। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका भी साउथ अफ्रीका गई हुई हैं। गुरुवार को जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर विराट कोहली, अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ बस में दिखे।  विराटकोहली,क्लब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीर शेयर की हैं। इससे पहले गुरुवार को जब टीम इंडिया साउथअ फ्रीका के लिए रवाना हो रही थी। उस समय कोहली ने फोटोग्राफरों से अपनी बेटी की तस्वीर ना लेने की रिक्वेस्ट की थी। विराट के मना करने के बाद फोटोग्राफर्स ने वमिका की फोटो क्लिक नहीं की। विराट-अनुष्का इससे पहले भी मीडिया से उनकी बेटी की फोटो ना लेने की रिक्वेस्ट कर चुके हैं। वमिका का चेहरा अभी तक सामने नहीं आया है। विराट-अनुष्का अपनी बेटी वमिका की तस्वीरें शेयर करते हैं। लेकिन ये ध्यान रखते हैं कि उसका चेहरा ना दिखे।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले विराट कोहली को भारत की वनडे टीम के कप्तान के पद से हटा दिया गया। रोहित शर्मा अब वनडे में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। बीसीसीआई ने 8 दिसंबर को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी। रोहित को कप्तानी मिलने के बाद ये खबरें सामने आई थी कि विराट वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। कोहली ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साफ कर दिया कि वो वनडे सीरीज में खेलेंगे। भारत अपने दक्षिण अफ्रीकी दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगा, जो 26 दिसंबर 2021 से शुरू होगी। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *