अभिजीत बिचुकले ने देवोलीना भट्टाचार्जी से किस मांगने पर राखी सावंत ने लगाई फटकार

 

बिग बॉस 15 के बीते एपिसोड में अभिजीत बिचुकले को एक टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी से किस करने के लिए कहते हुए देखा गया। यह बात सुनते ही देवोलीना, अभिजीत से नाराज हो गईं और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगीं। देवोलीना ने बाद में राखी सावंत और उनके पति रितेश को आपबीती सुनाई। इस दौरान राखी सावंत को मीका सिंह याद आ गए और वो अभिजीत को उनसे कंपेयर करने लगीं।

दरअसल घरवाले कोई म्यूजियम टास्क कर रहे थे। जिसमें कंटेस्टेंट को कुछ सामान चुराना था। तभी अभिजीत, देवोलीना का गाल पकड़ते हुए उनसे कहने लगे, "मेरे पास बहुत सारा सामान है। मैं तेरे लिए कुछ भी करूंगा, लेकिन मुझे तुमसे किस चाहिए।" अभिजीत की यह बात सुनकर देवोलीना उन्हें किस करने से साफ इनकार कर देती हैं। साथ ही देवोलीना उन्हें चेतावनी भी देती हैं कि वो अपनी लाइन ना पार करें।

टास्क खत्म होने के बाद देवोलीना, अभिजीत की इस हरकत के बारे में पूरे घर को बताती हैं। इस पर अभिजीत घर वालों को सफाई देते हुए कहते हैं कि वो देवोलीना से मजाक कर रहे थे। और फिर वो सबके सामने देवोलीना से माफी भी मांगने लगते हैं, लेकिन तेजस्वी प्रकाश और राखी सावंत, अभिजीत की इस हरकत पर भड़क जाते हैं।

राखी फिर अभिजीत को फटकार लगाती हैं और उन्हें ठरकी कहती है। राखी, अभिजीत को ये भी कहती हैं कि क्या तुम मीका सिंह हो? राखी के साथ-साथ तेजस्वी भी अभिजीत पर भड़क उठती हैं और उनसे कहने लगती हैं कि वो अभिजीत को थप्पड़ मारते-मारते रह गईं।

बता दें राखी 2006 में मीका की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई घटना का जिक्र कर रही थीं, जब मीका ने बिना सहमति के राखी को किस किया था। उसके बाद मीका को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। सालों बाद अब राखी और मीका सिंह का पैचअप हो गया है। राखी और मीका को इस साल की शुरुआत में सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' को एक साथ प्रमोट करते हुए देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *