मुंबई इंडियंस की पूरी टीम पर लगा लाखों रुपए का जुर्माना, कप्तान रोहित शर्मा अकेले करेंगे 24 लाख का भुगतान

नई दिल्ली
 

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों सीजन की लगातार 5वीं हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की परेशानियां यहीं खत्म नहीं हुई, मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के चलते कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया गया है। सीजन में यह दूसरी बार हुआ है जब मुंबई ने तय समय के अनुसार ओवर डालने में देरी करी है जिस वजह से कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख या 25 प्रतिशत मैच फीस जो कम हो उसका जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल की अधिकारिक रिली के अनुसार "न्यूनतम ओवर रेट के अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह टीम का सीजन का दूसरा अपराध था। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया।"

95 बार की चैंपियन टीम की इस सीजन में यह निराशाजनक शुरुआत है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कप्तान मयंक अग्रवाल और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के अर्धशतकों की मदद से पंजाब ने मुंबई के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा था। बुमराह को छोड़कर बाकी टीम के अन्य गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *