अंगूरी भाबी फेम शिल्पा शिंदे भी लगाएंगी टीवी पर ठुमके, झलक दिखला जा 10 में आएंगी नजर

पॉप्युलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखलाजा 10' पांच साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रहा है। इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम और नए होस्ट के नाम आए दिन सामने आ रहे हैं। पहले खबर थी कि इस शो में पारस कलनावत, निया शर्मा, नीति टेलर जैसे चर्चित सेलेब्स नजर आएंगे। इनके नाम कंफर्म हैं। इस बीच 'बिग बॉस 11' की विनर और 'भाबी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी फेम शिल्पा शिंदे का नाम भी लिया जा रहा है। अब यह भी शो में ठुमके लगाते हुए नजर आएंगी। टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने साल 2018 में सलमान खान द्वारा होस्टेड विवादित शो 'बिग बॉस 11' को जीतने के बाद कुछ शोज और वेब सीरीज में काम किया था। लेकिन सके बाद वह एकदम से गायब हो गईं। अब रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस 'झलक दिखला जा 10' का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस शो को माधुरी दीक्षित नेने, करण जौहर और नोरा फतेही जज करेंगे। वहीं, भारती सिंह इस सीजन को होस्ट करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *