PCC चीफ नाथ ने दिया महिला कांग्रेस को टास्क, प्रदेश के सभी जिलों में बनाएं ब्लॉक

भोपाल
प्रदेश महिला कांग्रेस का संगठन अब ब्लॉक स्तर पर भी जल्द ही दिखाई देगा, लंबे अरसे से ब्लॉकों में संगठनविहिन महिला कांग्रेस पहले अपने ब्लॉक बनाएगा और यह काम उसे महज दस दिन के भीतर करना होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अगले दिन का महिला कांग्रेस को यही टास्क दिया है। दस दिन बाद इस संबंध में महिला कांग्रेस की पांच पदाधिकारियों को अपनी-अपनी रिपोर्ट कमलनाथ को सौंपना होगी। सूत्रों की मानी जाए तो कमलनाथ ने हाल ही में महिला कांग्रेस से उसके संगठन के संबंध में रिपोर्ट ली। जिसमें पता चला कि संगठन सिर्फ जिलों तक ही सीमित है।

इस पर कमलनाथ ने कहा कि महिला कांग्रेस का संगठन तो मंड्लम और सेक्टर तक होना चाहिए, ताकि कांग्रेस का जुड़ाव हर घर की महिलाओं के साथ हो सके।  इसके बाद उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि वे महिला कांग्रेस को टास्क दे रहे हैं, जिसमें महिला कांग्रेस को दस दिन के भीतर प्रदेश के सभी जिलों में ब्लॉक बनाना होंगे। इन ब्लॉकों की सूची लेकर महिला कांग्रेस को दस दिन बाद बुलाया गया है।

बताया जाता है कि जिस बैठक में यह निर्देश दिए गए उसमें प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं हाल ही में बनी चार उपाध्यक्ष ही शामिल थी। बैठक में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने ब्लॉक कमेटी बनाकर कमलनाथ के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा, लेकिन कमलनाथ ने अभी सिर्फ ब्लॉक बनाने पर ही अपनी सहमति दी है। उन्होंने ब्लॉक कमेटियों का गठन बाद में करने का कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *