पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई सर्दी, तीन जिले यूपी के सबसे ठंडे 

मेरठ
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में चल रही ठंडी हवाओं से गुरुवार को दिन-रात के तापमान फिसल गए। 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा रहा। पांच डिग्री सेल्सियस के साथ मेरठ और बिजनौर यूपी में दूसरे सर्वाधिक ठंडे शहर रहे। मेरठ में दिन का तापमान सामान्य से तीन और रात का पारा दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। आज से मैदानों में ठंड का शिकंजा और कसने जा रहा है। अगले तीन से चार दिनों तक मैदानों में शीतलहर कंपाती रहेगी। इससे कड़ाके की सर्दी का आगाज हो जाएगा। 

दिन में चौथा सबसे ठंडा शहर मेरठ
गुरुवार को मेरठ दिन में भी सबसे ठंडा रहा। 19.2 डिग्री सेल्सियस के साथ हमीरपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। दिन में 20.2 डिग्री सेल्सियस के साथ इटावा दूसरा, 20.4 के साथ अलीगढ़ तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। मुजफ्फरनगर भी दिन में तीसरा सबसे ठंडा शहर दर्ज हुआ।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *