अवैध खनन पर सरकार का नियंत्रण नहीं, सीएम को लिखा पत्र

सतना
सतना के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश में खनन माफिया सरकार के नियंत्रण से बाहर है। खनन नियमों का पालन नहीं हो हो रहा अवैध खनन रोकने शासन-प्रशासन प्रभावी कार्यवाही नहीं कर पा रहा है, जिससे रेत और पत्थर  माफिया के हौसले बुलंद है।  माफिया की मनमानी से रेत महंगी हो गई है और पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अवैध उत्खनन को सख्ती से रोकने के लिए कार्यवाही करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में त्रिपाठी ने कहा है कि प्रदेश में रेत व पत्थर के अवैध उत्खनन एवं कारोबार ने वर्तमान में माफिया का रुप ले लिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि इन माफियाओं के सामने प्रशासन और खनिज विभाग का कोई नियंत्रण ही नहीं है। जहां अनुमति नहीं है वहां भी अवैध खनन बेरोकटोक जारी है। जहां अनुमति प्राप्त खदाने है वहां संगठित गिरोह  सरकार को आर्थिक हानि व पर्यावरण  को नुकसान पहुंचा रहे है।  उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि प्रदेश में जारी अवैध खनन को सख्ती से  रोकने, माफिया पर नकेल कसनेके लिए अधीनस्थों को निर्देशित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *