हर जिले में विरोध स्वरूप कांग्रेस करेगी पदयात्रा, एमपी के राजमणि पटेल भी चल रहे निलंबित
भोपाल
राज्यसभा के मानसून सत्र के दौरान अशोभनीय आचरण करने की वजह से शीतकालीन सत्र में निलंबित हुए राजमणि पटेल को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर में मुद्दा बनाने की तैयारी में है। इसके चलते कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि प्रदर्शन किस दिन किया जाएगा,लेकिन उसके नेताओं ने यह तय कर लिया है कि निलंबित राज्यसभा सदस्यों के मामलों को लेकर वह जनता के बीच में जाएगी।
मानसून सत्र में अशोभनीय आचरण के चलते राज्यसभा के 12 सदस्यों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किया गया था। इसमें मध्य प्रदेश के राजमणि पटेल भी शामिल है। पटेल इन दिनों दिल्ली में संसद भवन में धरने पर बैठे हुए हैं। इस धरने के दौरान ही प्रदेश में भी कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। इसके लिए रूपरेखा कांग्रेस का ओबीसी विभाग तैयार कर रहा है। इसके पीछे कांग्रेस यह मान कर चली रही है कि सभी सदस्यों का निलंबन किसानों की मांगों के समर्थन में हुआ है। इसलिए कांग्रेस इस मौके को छोड़ना नहीं चाहती है। वह इस मुद्दे को किसानों के बीच तक पहुंचाना चाहती है।
बताया जाता है कि प्रदर्शन 8 या 9 दिसंबर को किया जा सकता है। प्रदर्शन में कांग्रेस हर जिला मुख्यालय पर एक किलोमीटर तक की पदयात्रा करेगी। साथ ही बताएगी यह भी बताया जाएगा कि यह निलंबत गलत किया गया है। इसके अलावा किसान आंदोलन के दौरान हुई किसानों की मौत पर श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। इसके साथ ही एनएससी लागू किए जाने की मांग भी इस प्रदर्शन के जरिए की जाएगी।
