आयकर रिफंड 80 लाख लोगों को पहले ही हो चुका है जारी, आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइ दाखिल करें आइटीआर

नई दिल्ली
देश भर में लगभग 80 लाख करदाताओं को निर्धारण वर्ष 2021-22 के लिए पहले ही आयकर रिफंड जारी किया जा चुका है। अपना आइटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख भी नजदीक आ गई है। इस महीने के आखिरी दिन यानी कि, 31 दिसंबर आइटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि है। आयकर विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी भी उपलब्ध कराई है। आयकर विभाग ने आइटीआर दाखिल करने वाले लोगों को जानकारी देते हुए अपने ट्वीट में यह लिखा है कि, "80 लाख से अधिक करदाताओं को पहले ही निर्धारण वर्ष 2021-22 के लिए अपना रिफंड मिल चुका है। अपनी धनवापसी शीघ्रता से प्राप्त करने के लिए आज ही अपना आयकर विवरण दाखिल करें। निर्धारण वर्ष 2021-22 के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2021 है। अंतिम दिन की प्रतीक्षा न करें। अभी फाइल करें!" आप अपना आइटीआर दाखिल करने के लिए इनकम टैक्स के पोर्टल http://incometax.gov.in पर लॉगइन करके ऑनलाइन तरीके से इसे फाइल कर सकते हैं। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि, आयकर रिटर्न जमा करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आप ऑनलाइन तरीके से अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं। आप आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *