बिलासपुर में यूके व मालदीव से आए दो युवक पॉजिटिव

बिलासपुर
नए वैरिएंट ओमिक्रान का भारत में प्रवेश हो गया है और इसी के चलते केंद्र सरकार ने बाहर से आने वाले लोगों की सूची सभी राज्य सरकारों को रोजाना भेज रही है। इसी के तहत पिछले दिनों दो युवक यूके व मालदीप से बिलासपुर पहुंचे थे और उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बिलासपुर जिले में सनसनी फैल गई कि कहीं ये दोनों युवक नए वैरिएंट ओमिक्रान से तो पीड़िक नहीं है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने दोनों युवकों को साइसोलेट करने के साथ ही उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए तुरंत पड़ोसी राज्य ओड़िशा के भुवनेश्वर भेज दिया है जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि दोनों नए वैरिएंट ओमिक्रान से संक्रमित हैं या फिर पुराने वायरस से। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक के लिए इलाके को सील कर दिया है ताकि कोई और दूसरा व्यक्ति इसकी चपेट में न आ जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *