नोटिस से मचा हड़कंप, वर्षों पहले कटे कनेक्शनों पर बनता रहा बिल

गोरखपुर
गोरखपुर के नियामत चौक की डॉ. सीमा अग्रवाल ने गंगेज चौराहा स्थित एक मकान में दुकान लेकर क्लीनिक खोली थी। वर्ष 2015 में मकान जर्जर होने के कारण उन्होंने क्लीनिक दूसरी जगह पर खोल ली। उसमें लगे बिजली कनेक्शन-357270119 का उन्होंने उसी समय स्थाई विच्छेदन करा लिया। अब उन्हें बिजली निगम ने नोटिस भेज कर बताया है कि उन पर 99890 रुपये बकाया है, जिसका वह ओटीएस में समाधान करा लें।

दरअसल, स्थायी विच्छेदन के बाद बकाया भुगतान तो डॉ. सीएम ने कर दिया था लेकिन पीडी का फाइनल ओएम वह खण्डीय कार्यालय से नहीं ले सकी थीं। अभियंताओं की लापरवाही से उनका कनेक्शन आनलाइन बिलिंग सिस्टम से डिलीट नहीं हुआ। ऐसे में बिलिंग सिस्टम हर महीने उनके कनेक्शन पर न्यूतनम रीडिंग का बिल बनाता रहा। नोटिस मिलने से हैरान-परेशान वह कागज लेकर एक्सईएन व एसडीओ दफ्तर का चक्कर काट रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *