तकनीकी शिक्षा विभाग: सीएस में दाखिला लेने निरस्त कराए 634 विद्यार्थियों ने एडमिशन

भोपाल
तकनीकी शिक्षा विभाग की वर्तमान सत्र 2021-22 सत्र की काउंसलिंग में करीब दो हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश निरस्त कराए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 634 विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग कॉलेजों से प्रवेश वापस लिए हैं। इसकी वजह विद्यार्थियों को फीस और दस्तावेज देने के बाद दूसरे कालेजों में कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश मिलना है। उच्च शिक्षा विभाग की काउंसलिंग समाप्त होने के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग एक और सीएलसी करने की प्लानिंग कर रहा है।

तकनीकी शिक्षा विभाग के डेढ़ दर्जन प्रकार के 600 कॉलेजों में करीब एक लाख 21 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए हैं। इसमें करीब दो हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश निरस्त कराए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 634 प्रवेश इंजीनियरिंग में निरस्त हुए हैं। इसके बाद 510 विद्यार्थियों ने बीफार्मा और डीफार्मा में प्रवेश निरस्त कराए हैं। 634 विद्यार्थियों में से सबसे ज्यादा विद्यार्थियों ने सिर्फ सीएसई ब्रांच में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश निरस्त कराए हैं। उन्होंने एक कॉलेज से प्रवेश निरस्त कराकर दूसरे कॉलेज में सीएसई ब्रांच में प्रवेश लिए हैं। प्रवेश लेते वक्त विद्यार्थियों ने ब्रांच को प्राथमिकता दी है। उन्होंने ब्रांडेड कॉलेज से तरफ मुंह मोड़ कर मझले और छोटे स्तर तक कॉलेजों में प्रवेश लेने में संकोच नहीं किया है।

विद्यार्थियों ने टएफडब्ल्यू और ईडब्ल्यूएस में दूसरी ब्रांच मिलने पर भी प्रवेश पुख्ता नहीं किया। उन्होंने दूसरे कॉलेजों की स्कीम की छोड़कर फीस जमा कर प्रवेश लिए हैं। प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों ने फीस के साथ अपने मूल दस्तावेज तक कॉलेजों से वापस लेकर दूसरे कॉलेजों में प्रवेश लिए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग की दो राउंड की काउंसलिंग और तीन सीएलसी पर विराम लग गया है। अभी भी कई विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित बने हुए हैं। इसलिए तकनीकी शिक्षा विभाग अपनी एक सीएलसी कराने की प्लानिंग कर रहा है। आईआईटी और एनआईटी के काउंसलिंग पर विराम लगाने से कई प्रवेशित विद्यार्थी भी अपना प्रवेश निरस्त कराएंगे। उनसे होने वाली रिक्तियों की पूर्ति करने विभाग को एक और सीएलसी करना ही होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *