नशे में दो सगे भाईयो में खूनी संघर्ष, दोनो गए अस्पताल

तखतपुर। शराब के नशे में धुत दो सगे भाई का आपस में खूनी संघर्ष हुआ जहां दोनों सगे गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

ग्रामीणो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नगर के पटेल पारा निवासी 35 वर्षीय छोटू पटेल का अपने बडे भाई 40 वर्षीय बैगा पटेल के साथ शराब के नशे मे जमकर वाद विवाद हुआ और देखते-देखते मामला दोनो के बीच खूनी संघर्ष मे बदल गया। दोनो भाई एक दूसरे पर लाठी डंडे के साथ पिल पडे। इस खूनी संघर्ष दोनों भाई गंभीर अवस्था में खून से लथपथ होकर घर में पड़े हुए थे। मारपीट की जानकारी होते ही आस पास के लोग उनके घर में गए जहां दोनों सगे भाई खून से लथपथ होकर पड़े हुए थे।

ग्रामीणो ने  इसकी जानकारी उन्होंने संजीवनी 108 को दिया जहां 108 तुरंत ही पहुंचे और दोनों भाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया जहां डाक्टरों ने दोनों भाई को गंभीर देखते हुए तुरंत ही बिलासपुर सिम्स रिफ? कर दिया है वही मारपीट का अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है क्योंकि उनके घर में दो भाइयों के सिवा कोई नहीं रहता खबर लिखे जाने तक पुलिस को घटना की सूचना नहीं मिलने की जानकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *