विधानसभा में प्रस्ताव पारित, अब बंगाल में BSF का दायरा बढ़ने पर शुरू हुआ खेला
कोलकाता
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने का मुद्दा बढ़ता जा रहा है। गृह मंत्रालय के फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी सरकार ने इस फैसले के खिलाफ एक प्रस्ताव विधानसभा में पास किया। पश्चिम बंगाल की ममत बनर्जी सरकार ने विधानसभा में राज्य में अंतरराष्ट्रीय सीमा से बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 50 किमी तक बढ़ाने के केंद्र के कदम के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया है। इस संबंध में ममता बनर्जी पीएम नरेंद्र मोदी को खत भी दिख चुकी हैं।मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र विस्तार के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान टीएमसी विधायक उदयन गुहा ने ये कहकर भूचाल ला दिया कि जब महिलाएं सीमा पार करती हैं तो तलाशी के नाम पर बीएसएफ के जवान उन्हें गलत तरीके से छूते हैं। वे भारत माता की जय कितना भी बोल लें, लेकिन देशभक्त नहीं हो सकते। उधर, मामले में बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ एक पेशेवर बल है, जिसने हमेशा नियमों और विनियमों का पालन करके अनिवार्य कर्तव्यों का पालन किया है। बीएसएफ में महिला प्रहरी हैं जो महिलाओं की तलाशी लेती हैं। बीएसएफ कर्मियों द्वारा महिलाओं को गलत तरीके से छूने के आरोप पूरी तरह निराधार है।
