सऊदी में ब्रिटेन के राजनयिक ने कबूला इस्लाम, मदीना से शेयर की तस्वीर
जेद्दाह
सऊदी अरब में ब्रिटेन के राजनयिक ने इस्लाम कबूल कर लिया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर खुद इसका खुलासा किया है और मदीना से अपनी तस्वीर भी शेयर की है। जेद्दाह में ब्रिटिश कौंसुल जनरल ने अपना नाम बदलकर अब सैफ-अशर कर लिया है।
सोशल मीडिया पर अशर की एक तस्वीर काफी शेयर की जा रही है जिसमें वह मदीना की अल नवाबी मस्जिद में खड़े दिख रहे हैं। अपने ट्वीट में अशर ने लिखा, 'अपने पसंदीदा शहर मदीना लौटकर और पैगंबर की मस्जिद में फज्र की नमाज पढ़कर मैं बहुत खुश हूं।'
अशर ने यह भी लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि ब्रिटिश मुस्लिम मदीना लौटेंगे। उन्होंने लिखा, 'कोरोना संकट से पहले हर साल एक लाख से ज्यादा यात्री यहां आते थे। सऊदी में जारी शानदार विकास और सुविधाओं को देखते हुए मुझे यकीन है कि यह संख्या और बढ़ेगी।'
