भू-अभिलेख शुद्धिकरण पखवाड़ा एक नवम्बर से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा
श्योपुर
मध्यप्रदेश शासन द्वारा भू.अभिलेख शुद्धिकरण पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह पखवाड़ा एक नवम्बर से 15 नवम्बर तक चलेगा। इस दौरान भू.अभिलेखों की अशुद्धियों को सुधारा जायेगा। इस संबंध में आज आयुक्त भू.प्रबंधन कार्यालय द्वारा ग्वालियर एवं चंबल संभागों के राजस्व अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर ग्वालियर एवं चंबल संभाग के आयुक्त आशीष सक्सेनाए दोनों संभागों के कलेक्टरए एसडीएमए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद थे। संभागीय आयुक्त सक्सेना ने कहा कि पखवाड़े के दौरान दोनों संभागों के जिस जिले में सबसे अच्छा कार्य किया जाएगाए उस जिले को विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा तथा उन अधिकारियों के गोपनीय प्रतिवेदन में इस कार्य को अंकित किया जाएगा।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान भू.अभिलेखों में पाई जाने वाली सभी त्रुटियों में सुधार करें। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में प्रत्येक तहसील का एक.एक गाँव लिया जाए। इन गाँवों में भू.अभिलेखों की त्रुटियों में पूरी तरह सुधार कार्य करेंए जिससे कार्य अच्छी प्रकार से समझ में आ जाएगा और दोनों संभागों की सभी तहसीलों में बेहतर ढंग से कार्य हो सकेगा। प्रशिक्षण में नामांतरणए बटवाराए सीमांकनए खसराए क्षेत्र फलए फौती नामांतरणए मिसिंग खसराए बटांकनए भूमि स्वामीए भूमि का प्रकारए डायवर्सनए खसरा बी.1 तथा नक्शा में संभावित त्रुटियों एवं उनके सुधार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
