भाजपा दफ्तर पहुंची सुलोचना रावत, भाजपा में आने से कांग्रेस को तकलीफ क्यों : मुख्यमंत्री

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भाजपा दफ्तर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सुलोचना रावत भाजपा में आई तो कांग्रेस को क्यों तकलीफ हो रही है। साफ सुथरे लोगों का सम्मान क्या कभी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने किया है। कमलनाथ अपना घर नहीं देखतें हैं। बल्लभ भवन में कौन-कौन दलाली खाता था ये बताएं कमलनाथ। सुलोचना रावत कि सबसे बड़ी पूंजी उनकी साफ स्वच्छ छवि है, इनके भाजपा में आने से पता नहीं क्यों कांग्रेस परेशान है।  

पीसीसी चीफ कमलनाथ द्वारा शनिवार को अपने बयान के जरिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रेस का चैलेेंज देने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं रेस करने की बात कभी नहीं करुंगा। मैं कमलनाथ का दुश्मन नहीं हूं। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब सुलोचना रावत का अपमान कर रही है। कांग्रेस के नेता उन्हें बिकाऊ कह रहे हैं। यह पूरी तरह से आदिवासी और जनजातीय समाज का अपमान है। जनता इस बात का जवाब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को देगी।

माधो सिंह डाबर को आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल बुलाया है। वे जिला अध्यक्ष अलीराजपुर वकील सिंह ठकाराला, सांसद गुमान सिंह डामोर, नागर सिंह चौहान व अन्य नेताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में शामिल होने पहुंच रहे हैं।खुद के कांग्रेस ज्वाइन करने की सूचना को भ्रामक बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2003 के बाद से उन्हें बहुत कुछ दिया है। वे इस तरह का कोई काम नहीं करेंगे। पार्टी जो निर्णय लेगी वह स्वीकार होगा। सुलोचना के भाजपा ज्वाइन करने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। इसी क्षेत्र के भाजपा नेता इंदर सिंह चौहान का नाम भी चर्चा में है जो पिछले तीन दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *