बीएड में प्रवेश लेने 8 तक होंगे पंजीयन
भोपाल
प्रदेशभर के बीएड कॉलेजों की बड़ी संख्या में सीटें रिक्त बनी हुई हैं। जबकि विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते हैं और कॉलेज चाहकर भी प्रवेश नहीं दे सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत उच्च शिक्षा विभाग कॉलेज लेवल काउंसलिंग कराकर प्रवेश नहीं दे सकता है। इसलिए विभाग ने तीन राउंड की काउंसलिंग करने के बाद एक अतिरिक्त राउंड शुरू कर दिया है।
इसमें विद्यार्थी 8 अक्टूबर तक पंजीयन कर पाएंगे। इसमें विद्यार्थी त्रुटि सुधार के अलावा अपनी च्वाइस फिलिंग और सत्यापन 9 अक्टूबर तक कर पाएंगे। विभाग 11 को मैरिट जारी कर विभाग 19 को अलाटमेंट जारी करेगा। विद्यार्थी 25 अक्टूबर तक फीस जमा कर प्रवेश ले पाएंगे। वहीं यूजी-पीजी में प्रवेश लेने विद्यार्थी आज भी कॉलेज पहुंचकर प्रवेश ले पाएंगे। अभी तक यूजी-पीजी में विभाग पांच लाख तीस हजार प्रवेश कर चुका है।
