ईको पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुन्दरता संजोए रखने के लिए वीडियोग्राफी प्रतियोगिता विजेताओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार

भोपाल
 प्रदेश के विभिन्न ईको पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुन्दरता को संजोए रखने के प्रयोजन से वीडियोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए वीडियोग्राफी का हुनर रखने वालों से 31 अक्टूबर 2021 तक प्रविष्ठि बुलाई गई हैं।

ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सीईओ श्री सत्यानंद ने बताया कि श्रेष्ठ वीडियोग्राफी में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी को क्रमश: 50, 40 और 30 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लावा 10 अन्य विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पाँच-पाँच हजार रूपए दिए जायेंगे।

इस प्रतियोगिता का मकसद प्रदेश में विभिन्न ईको पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुन्दरता एवं ऐसे स्थलों पर मौजूद प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजकर प्रकृति के अनछुए पहलुओं को जन-सामान्य तक पहुँचाना है।

ईको पर्यटन विकास बोर्ड प्राप्त वीडियो को अपनी वेबसाइट और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपयोग करेगा। प्रतियोगिता के नियम और अन्य जानकारी mp.mygov.in पर देखी जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *