संसद टीवी बनेगा जनता और जन-प्रतिनिधियों के मध्य सेतु

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर प्रारंभ संसद टीवी को सार्थक संवाद का सेतु बताया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह टीवी चैनल न सिर्फ जनता और जन-प्रतिनिधियों के बीच संपर्क को सशक्त बनाएगा, बल्कि इससे नए उपायों से जन- कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारियाँ बड़े वर्ग तक पहुँचेंगी। संसद टीवी लोकतंत्र की मजबूती में भी योगदान देगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने संसद टीवी की शुरूआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम. वैंकैयानायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई देते हुए संसद टीवी चैनल की समग्र टीम को शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *