JEE Main 2021 : जेईई मेन के 10 प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति

 पटना 
 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2021 के चौथे चरण का आंसर की जारी कर दिया है। छात्र ने अपने रिकॉर्डेड रिस्पॉन्सशीट और आंसर की का मिलान किया तो कई सवालों पर आपत्तियां जतायी है। छात्रों के अनुसार चार दिनों में सात पारियों में हुई परीक्षाओं में 10 सवालों के जवाब ऐसे थे, जिनके के जवाब कुछ और थे और एनटीए द्वारा जारी की गयी आंसर की में जवाब कुछ और दिये गये थे। इसके अलावा कुल पांच सवालों को बोनस अंक के लिए चैलेंज किया गया था। एनटीए आंसर की पर छात्र आठ सितंबर सुबह 10 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

26 अगस्त को चार आपत्तियां
सुबह की पारी में फिजिक्स के पेपर में एक सवाल के जवाब पर आपत्ति दर्ज करायी गयी है। इसी प्रकार मैथ्स के पेपर में एक सवाल में बोनस अंक की मांगा गया है। शाम की पारी में फिजिक्स के पेपर में बोनस अंक की मांग की गयी है। जबकि केमिस्ट्री में केमिकल काइनेटिक्स के प्रश्न के आंसर को चैलेंज किया है। 

27 अगस्त को दो आपत्तियां
सुबह की पारी में केमिस्ट्री के पेपर में एफ ब्लॉक टॉपिक के सवाल, जबकि शाम की पारी में मैथ्स के पेपर में हाइपरबोला टॉपिक के एक सवाल में बोनस अंक की मांग की गयी है।

31 अगस्त को तीन आपत्तियां
सुबह की पारी के फिजिक्स के पेपर में और शाम की पारी में केमिस्ट्री के पेपर में बोनस अंक की मांग की गयी है, जबकि हैलोजन डेरिवेटिव्स टॉपिक के एक सवाल के जवाब पर आपत्ति दर्ज करायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *