छक्का मार रोहित ने पूरा किया करियर का 8वां शतक

लंदन
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। आज टेस्ट का तीसरा दिन है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस समय रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा ने मोईन अली की गेंद पर सिक्स लगाकर विदेशी धरती पर अपना पहला शतक पूरा किया।

रोहित ने सिक्स लगाकर पूरा किया शतक
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) शानदार पारी खेले हुए सिक्स लगाकर अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक जड़ा. उन्होंने 205 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 सिक्स लगाए.

 
फिफ्टी से चूके राहुल
इंग्लैंड के सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने भारत को पहला झटका दिया. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) फिफ्टी बनाने से चूक गए. वो 101 गेंदों में 46 रन बना सके, इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 सिक्स लगाया.

 
इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 290 रन
इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में अपने 10 विकेट खोकर 290 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा ऑली पोप ने 81 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए. हलांकि वो शतक बनाने से चूक गए लेकिन  उन्होंने भारत की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अब चौथे दिन भारतीय टीम एक बार फिर इंग्लैंड पर दवाब बनाने की कोशिश करेगी.

इंग्लैंड को पहली पारी में 99 रन की बढ़त
इंग्लैंड (England) की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई, इसके बावजूद मेजबानों ने टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ 99 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली. भारत के पास लीड लेने का मौका था जो उसने गंवा दिया. भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड पर लगाम लगाने में नाकाम रहे. उमेश यादव (Umesh Yadav) ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लिए, उन्होंने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को 2-2 विकेट मिले, वहीं मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *