जनप्रतिनिधि ट्रेनें बढ़ाने की कर रहे मांग

भोपाल
यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधाएं आसानी से मुहैया हो सकें  इसके लिए जनप्रतिनिधि लगातार ट्रेनें बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वहीं,दूसरी ओर भोपाल डिवीजन रेलवे के आला अफसर टेÑनों का संचालन पैसेंजर्स फुटफॉल (यात्रियों के आवागवन की संख्या)एवं रेवेन्य के आधार तय करने का प्रपोजल बना रहे हैं।

आपको बता दें कि एमएसटी यानि मंथली सीजन टिकट शुरू करने को लेकर दो सौ से ज्यादा सांसद-विधायको ने पत्र लिखा था जब जाके यह शुरू हो पाई हालांकि अब भी सभी टेÑनों में यह सर्विस नहीं मिल रही हैं। गौरतलब है कि अभी हाल ही में बुंदेलखंड एकता विकास परिषद के मांग पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने महामना का संचालन भोपाल स्टेशन के बजाय हबीबगंज से करने के लिए डीआरएम को पत्र लिखा है। वहीं इसके पहले भी कई जनप्रतिनिध पिछले डेÞढ साल से बंद पड़ी लोकल टेÑनों का संचालन फिर से शुरू करने के लिए पत्र लिख चुके हैं।

बावजूद इसके मंडल के आला अफसर घाटे-फायदे का फॉर्मूला निजात कर आगामी समय में टेÑनों के संचालन कार्य योजना बना रहे हैं। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभी इसकी समीक्षा की जा रही है। इसका आकलन तिमाही,छमाही उएवं वार्षिक  आधार पर किया जाना है। वहीं,रेलवे यूजर सलाहकार समिति के सदस्य सुरेंद्र द्विवेदी ने इस पर असहमति जताई है। उनका कहना है कि रेलवे घाटे से उबारने का बैकअप प्लॉन बनाए ना कि टेÑनों को घाटे-फायदे के रूप में बांटे।

हबीबगंज स्टेशन के पार्किंग का महंगा चार्ज किसी से छिपा नहीं है। मंडल में इसकी दर्जनों शिकायतें रोजाना आ रही हैं। रेलवे यूजर सलाहकार समिति के सदस्य निरंजन बाधवानी ने  फ्री पार्किं ग को 15 मिनट के प्लॉन को अव्यावहारिक बताया है इसे 30 मिनट किए जाने की मांग की है। क्योंकि 15 मिनट तो सब-वे अंडरपास से ही गुजरने में लग जाते हैं। ऐसे में इसका लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *