जल्द ही आने वाला है इस कंपनी का आईपीओ, मोदी सरकार भी बेच सकती है अपना हिस्सा

नई दिल्ली
उर्वरक कंपनी पारादीप फॉस्फेट्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये कोष जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किया है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) मसौदे के अनुसार, आईपीओ के तहत 1,255 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 1,20,035,800 शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लाएंगे।

चालू वित्त वर्ष में अब तक करीब 20 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 45 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक जुटाए हैं। पिछले पूरे वित्त वर्ष में 30 कंपनियों ने आईपीओ के माध्यम से 31,277 करोड़ रुपये जुटाए थे। बाजार विश्लेषकों को उम्मीद है कि पूरे 2021-22 के दौरान आईपीओ बाजार में तेजी बनी रहेगी। सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट में इक्विटीज के प्रमुख हेमांग कपासी ने कहा कि 70,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेष वर्ष के लिए 40 आईपीओ लाइन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *