तबियत में आया सुधार, अब फिर से जाना होगा आसाराम को जेल

 जयपुर 
 नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीडऩ के आरोप में मरते दम तक जेल में रहने की सजा काट रहा आसाराम पिछले महीने कोरोना संक्रिमित हो गया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब आसराम की हालत में लगातार सुधार आ रहा है। ऐसे में आगामी दो से तीन दिन में उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है जिसके बाद आसाराम को फिर से जेल में शिफ्ट किया जाएगा। वह खुद अब पहले से काफी अच्छा महसूस कर रहा है। जोधपुर एम्स में करीब एक सप्ताह से भर्ती आसाराम की सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिल रहा है। पोस्ट कोविड दिक्कतों से उसे काफी हद तक निजात मिल चुकी है। साथ ही उसका यूरिन इंफेक्शन भी नियंत्रित हो गया है। 
 
 लेकिन आसाराम की फिर से मुश्किले बढऩे वाली है क्योंकि अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही फिर से उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। इसी प्रकार से आसाराम की तबीयत में सुधार होता रहा तो एक दो दिन में अस्पातल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। एम्स में भर्ती आसाराम से मिलने लगातार उसके समर्थक पहुंच रहे हैं। बारी-बारी से चुनिंदा लोग भीतर जाकर उससे मिलकर आ रहे हैं। उससे मिलने वालों का दिन भर तांता लगा रहता है।

गौरतलब है कि पिछले महीने आसाराम की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे पहले महात्मा गांधी व बाद में एम्स में भर्ती करवा कर इलाज कराया गया। आसराम ने अपनी बीमारी को लेकर हाईकोर्ट जमानत याचिका लगाकर आयुर्वेद पद्धति से इजाल करवाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट के इस आदेश को आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है। वहां भी एक दिन पहले सुनवाई कुछ दिनों के लिए टल गई।

कोर्ट ने सुनाई थी मरते दम तक जेल में रहने की सजा

गौरतलब है कि अगस्त 2013 में जोधपुर के एक आश्रम में अपने गुरुकुल की एक नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीडऩ का आरोप लगा था। इसके बाद आसाराम को गिरफ्तार किया था, इसके बाद से वह जोधपुर जेल में बंद है। April 2018 में उसे कोर्ट ने आसराम को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *