सांसद नवनीत कौर राणा को सुप्रीम कोर्ट से राहत 

नई दिल्ली
महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें नवनीत कौर राणा के जाति प्रमाण पत्र को रद्द करने का आदेश दिया था। आपको बता दें कि शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल की अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने ये आदेश दिया था।
 
अब 25 जून को होगी अगली सुनवाई
जस्टिस विनित शरण और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की बेंच ने इस फैसले पर रोक लगाते हुए प्रतिवादियों को नोटिस भी जारी किया है और 4 हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 25 जून को होगी।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *