CM ने नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज को निशानेबाज चन्द्रो तोमर के नाम पर रखे जाने की घोषणा की

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज को ख्यातिलब्ध निशानेबाज श्रीमती चन्द्रो तोमर के नाम पर रखे जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि श्रीमती चन्द्रो तोमर ग्रामीण अंचल की बालिकाओं की प्रेरणा स्रोत थीं। वे दृढ़संकल्प और नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक हैं। नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज का नामकरण श्रीमती चन्द्रो तोमर के नाम पर किए जाने का निर्णय मातृ शक्ति को नमन तथा प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के क्रम में एक प्रयास है।

श्रीमती चन्द्रो तोमर के नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा। ज्ञातव्य है कि जनपद बागपत निवासी स्व0 श्रीमती चन्द्रो तोमर ‘शूटर दादी’ के नाम से लोकप्रिय थीं। कुछ समय पूर्व उनका निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *