चिल्फी घाटी में रायपुर-जबलपुर हाइवे पर दो भिड़े, दो घंटे बाद निकला ड्राइवर

कवर्धा। आज सुबह करीब पौने दस बजे के आसपास चिल्फी घाटी में रायपुर-जबलपुर हाइवे में दो ट्रक आपस में भिड़ गए जिसमें एक ट्रक का ड्राइवर बूरी तरह से फंस गया, जिसे दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकला जा सका और उसे तत्काल कबीरधाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उसे दोनों पैरों में चोट आई हैं। वहीं दूसरा ड्राइवर फरार हो गया, दूसरे ट्रक के खलासी को भी हल्टी चोट पहुंची हैं।

चिल्फी टीआई रमाकांत तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पौने दस बजे चिल्फी घाटी में रायपुर-जबलपुर हाइवे पर छत्तीसगढ़ और पंजाब के दो ट्रक आमने – सामने से भिड़ गए। इस हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर कैबिन में बुरी तरह फंस गया, वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। फंसे ड्राइवर को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उसे तत्काल कबीरधाम जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा हैं कि ड्राइवर के दोनों पैरों में चोंटे आई है। वह अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है इसलिए उसके नाम-पते की जानकारी अभी पुलिस को नहीं मिल पाई हैं, होश आने के बाद उससे पूछताछ किया जाएगा। वहीं दूसरे ट्रक के खलासी को हल्की चोटें आई हैं, उसका भी इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *