सियाराम साहू ने पुन: पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला

रायपुर। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सियाराम साहू ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पुन: आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय का यह फैसला सत्य की जीत है और न्यायपालिका जैसी संवैधानिक संस्था को राजनीति का अखाड़ा बनाने वालों की हार है। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सियाराम का साहू ने पदभार ग्रहण करने के बाद माननीय उच्च न्यायालय एवं मीडिया के प्रति आभार व्यक्ति किया। इस दौरान जे.पी. चंद्रवंशी, गौरीशंकर श्रीवास, प्रहलाद रजक, सुनील चैधरी, समेत बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *